भांग खाध पदार्थ

भांग खाध पदार्थ से पहले योजना बनाएँ

अगर आप भांग खाध पदार्थ का सेवन करने वाले हैं तो कुछ भी करें लेकिन ड्राइव ना करें।

भांग खाध पदार्थ और ड्राइविंग का मेल नहीं।

सी ऐ ऐ द्वारा भांग खाध पदार्थों पर प्रमाण आधारित जानकारी और अनुकरण संग्रह किए गए हैं ताकि आप और आपके प्रियजन सड़क पर सुरक्षित रह सकें।

आगे की योजना बनाएँ

भांग का सेवन आपके प्रक्रिया समय में देरी करता है और आप अयोग्य ड्राइवर में तब्दील हो जाते हैं।

भांग खाध पदार्थ के सेवन का असर आप पर कश लेने के मुकाबले अधिक समय तक रहता है। बेशक अध्ययन भिन्न-भिन्न हैं, भांग खाध पदार्थ का असर आपके शरीर में 12 घंटे तक रह सकता है। भांग खाध पदार्थ का नशा कश लेने के मुकाबले अलग और विलंबित हो सकता है इसीलिए भांग खाने से पहले योजना बनानी ज़रूरी है। राइड शेयर नियमित करें, ड्राइवर नियुक्त करें या घर पर ही शाम बिताएँ – बस ड्राइव बिल्कुल ना करें।

समय लें

अगर भांग खाध पदार्थ का सेवन कर रहें हैं तो मात्रा और टी ऐच सी स्तर के आधार पर इसका प्रभाव विलंबित हो सकता है। भांग का नशा कितनी देर में होता है इस पर भी निर्भर है की इसका सेवन आपने खाली या भरे पेट पर किया है। भांग का सेवन करने के बाद सुरक्षित, आरामदेह जगह में रहें।

कनेडियन्स क्या सोचते हैं

Driving High Icon

5 में से 1

नौजवान कनेडियन्स का कहना है की उन्होंने नशे में गाड़ी चलाई है या नशे में गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर के साथ यात्रा की है (सी ऐ ऐ पोलिंग, 2020)

Hand holding smartphone icon

10 में से 7

नौजवान कनेडियन्स को भांग का सेवन करने के बाद सुरक्षित यात्रा प्रबंधों की महत्वता की समझ है (सी ऐ ऐ पोलिंग, 2019)

Stopwatch icon

50%

नौजवान कनेडियन्स का कहना है की भांग के सेवन के 5 घंटों के भीतर ड्राइव करना सुरक्षित है (सी ऐ ऐ पोलिंग, 2020)

* “कुछ भी करें लेकिन ड्राइव ना करें” कैम्पैन की पर्डक्शन, हेल्थ कैनेडा द्वारा वितिय मदद से संभव हो पाई है। यहाँ व्यक्त किए गए विचार ज़रूरी नहीं की हेल्थ कैनेडा के विचारों को दर्शाते हैं।